- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आरएसएस पदाधिकारी पर...
उत्तर प्रदेश
आरएसएस पदाधिकारी पर कुत्ते से करवाया हमला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Admin4
31 Dec 2022 1:05 PM GMT

x
मेरठ। जिले में सूरज कुंड पर आरएसएस पदाधिकारी महेश राठौड़ के साथ दो लोगों ने अभद्रता की। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। इसकी जानकारी लगते सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विशंबर दयाल गंगवार ने बताया है कि सूरजकुंड स्थित हनुमानपुरी में मामूली बात को लेकर आरएसएस के पदाधिकारी महेश राठौड़ का पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
आरोप है कि दूसरे पक्ष में महेश राठौड़ के साथ शनिवार को पहले अभद्रता की और फिर अपने पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। जिस पर महेश राठौड़ को काफी चोट आई है। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया। इस घटना की जानकारी लगने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Admin4
Next Story