उत्तर प्रदेश

नशे का इंजेक्शन देकर डाक्टर ने किया क्लीनिक में दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी

Admin4
13 Dec 2022 11:50 AM GMT
नशे का इंजेक्शन देकर डाक्टर ने किया क्लीनिक में दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी
x
मेरठ। झोलाछाप ने महिला मरीज को नशे का इंजेक्शन देकर क्लीनिक में दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने चार माह तक धमकी देकर नशे की गोलियां और इंजेक्शन देकर शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने पति के साथ जाकर थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने सीएम को ट्वीट किया तो पुलिस की टीम जांच के लिए गांव में पहुंची।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला मरीज चार महीने पहले गांव में ही झोलाछाप के पास उपचार कराने गई थी। महिला का आरोप है कि झोलाछाप ने क्लीनिक के अंदर उसे नशे का इंजेक्शन लगाया। उसके बाद दुष्कर्म किया। इसके बाद चार माह तक नशे का इंजेक्शन और गोलियां देकर दुष्कर्म करता रहा। झोलाछाप गांव में ही किराए के मकान में रहता है। वह महिला को अपने साथ रखने का दबाव बनाने लगा। महिला के दो बच्चे हैं।
महिला का कहना है कि वह उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। तब महिला ने अपने पति को जानकारी दी। महिला ने रविवार को पति के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। महिला ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दिया। इसके बाद देर शाम पुलिस गांव में पहुंची। झोलाछाप फरार हो गया। सीओ ब्रिजेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। महिला पिछले चार माह से झोलाछाप के संपर्क में थी। पुलिस ने महिला को दी गई मेडिसन भी कब्जे में ले ली हैं।
Next Story