उत्तर प्रदेश

ट्रेन की चपेट में आने से डॉक्टर की मौत

Admin4
23 Feb 2023 12:39 PM GMT
ट्रेन की चपेट में आने से डॉक्टर की मौत
x
बरेली। रात के समय कटघर की पुलिया पार करते समय एक डॉक्टर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही इसकी खबर मृतक के परिजनों को चली कोहराम मच गया।
थाना किला के घेरशेर बिट्टू निवासी डॉक्टर फैजजिशान (40) पुत्र डॉक्टर जीशान अहमद पेशे से डॉक्टर थे। बीती रात करीब 9 बजे के समय वह किसी काम से कटघर जा रहे थे। इस दौरान कटघर की पुलिया पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक की पत्नी समन आरा को इसका पता चला तो वह अचेत हो गई। मृतक परिवार में अपने पीछे एक बेटा अली व बेटी इनम को छोड़ गया है।
Next Story