उत्तर प्रदेश

RTO कार्यालय में DM के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Rani Sahu
17 Sep 2022 9:09 AM GMT
RTO कार्यालय में DM के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
x
यह मामला उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र अंतर्गत आरटीओ कार्यालय में आज जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह लगातार सरकारी विभागों के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा आरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कार्यालय के कमरे व विभाग के अन्य अधिकारियों के कार्यालय के साथ रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। वहीं जिलाधिकारी ने आरटीओ कार्यालय परिसर में खड़े लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश।
इसी दौरान जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में कई खामियां भी दिखाई दी। कहीं फ्लेक्स के पीछे कबाड़ को ढक रखा था, तो कहीं कबाड़ सामान को अलमारी में शिफ्ट किया हुआ था। वहीं जिलाधिकारी ने आईटीओ प्रवर्तन फरीदुद्दीन व विभाग के अन्य अधिकारियों को 1 सप्ताह में समस्त व्यवस्थाओं को सुधारने की चेतावनी दी है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जैसा कि मेरे द्वारा समय-समय पर सभी विभागों के औचक निरीक्षण किए जाते हैं उसी क्रम में आज आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया था जिसमें कुछ कमियां पाई गई है उनको सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
Next Story