उत्तर प्रदेश

डीएम ने नाव पर बैठकर बाढ़ का लिया जायजा, बांटी राहत सामग्री

Admin4
13 Oct 2022 6:15 PM GMT
डीएम ने नाव पर बैठकर बाढ़ का लिया जायजा, बांटी राहत सामग्री
x

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने आज शाहाबाद तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव कहार कोला का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से अस्थाई कैंप में पहुंचकर बातचीत की और ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की। पिछले एक सप्ताह से कहार कोला गांव में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा था। प्रशासनिक स्तर से पहले ही चेतावनी जारी की जा चुकी थी। बावजूद इसके गांव के दस मकान पूरी तरह से बाढ़ में बह गए। ग्रामीणों को सुरक्षित करके जूनियर हाई स्कूल में बनाए गए अस्थाई शिविर में ठहराया गया है।

जहां पर उनके खाने-पीने की व्यवस्था प्रशासनिक स्तर से की गई है। कल एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया था। आज अमृत विचार अखबार में छपी खबर के बाद डीएम मंगला प्रसाद सिंह बाढ़ प्रभावित कहार कोला गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह रानू के साथ नाव पर बैठकर बाढ़ का जायजा लिया और अस्थाई शिविर जूनियर हाई स्कूल में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और उनको प्रशासनिक स्तर से मिलने वाली मदद के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर डीएम श्री सिंह ने दस घरों के प्रभावित ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई राशन किट वितरित की। प्रशासन की राशन किट वितरित की। डीएम श्री सिंह ने बताया बाढ़ कुछ कम होने के बाद सिंचाई विभाग की ओर से यहां पर कटान रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बोले विधायक

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा बाढ़ प्रभावित दस ग्रामीणों के मकानों की व्यवस्था शासन स्तर से की जाएगी। उन्होंने बताया यहां पर सिंचाई विभाग की तरफ से बांध बनवाया गया था लेकिन तेज बहाव के कारण वह टूट गया है । पार्टी कार्यकर्ताओं, ग्राम समाज और प्रशासनिक स्तर से ग्रामीणों को त्रिपाल, राशन सामग्री आदि उपलब्ध कराई गई है । जल्द ही शासन स्तर से इन सभी प्रभावित दस परिवारों को मकान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Admin4

Admin4

    Next Story