उत्तर प्रदेश

डीएम प्रियंका निरंजन ने किया बोर्ड परीक्षा होने वाले विद्यालयों का निरीक्षण

Admin Delhi 1
24 Feb 2023 12:18 PM GMT
डीएम प्रियंका निरंजन ने किया बोर्ड परीक्षा होने वाले विद्यालयों का निरीक्षण
x

बस्ती: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा का किसान इंटर कॉलेज, मरहाकटया में निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य कक्ष में स्थापित मॉनिटर पर सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर परीक्षा को भी देखा।

उन्होंने प्रधानाचार्य रामबचन वरुण से बी कापी रजिस्टर का निरीक्षण किया। साथ ही अवशेष 88 कॉपियों का मिलान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी को स्टैटिक मजिस्ट्रेट संतोष कुमार ने परीक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी दिया।

Next Story