उत्तर प्रदेश

DM : नाम फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट, रिपोर्ट दर्ज

Saba Naaz
26 Jun 2025 8:14 PM IST
DM : नाम फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट, रिपोर्ट दर्ज
x
Kanpur कानपूर : साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आम आदमी तो दूर एक युवक ने डीएम के नाम का ही फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। इतना ही नहीं अकाउंट में डीएम की फोटो लगाकर सामान बेचने व अन्य कई पोस्ट वायरल कर छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
जानकारी होने पर डीएम ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगोंं को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। महोबा में डीएम गजल भारद्वाज की तैनाती है। कुछ दिन पहले अज्ञात युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी गजल भारद्वाज डीएम के नाम से बनाई। उस पर उनकी फोटो भी लगाई गई। फेसबुक आईडी पर विभिन्न तरह के पोस्ट वायरल किए गए। डीएम के नाम की आईडी देख तमाम लोग जुड़ गए।
जब इसकी जानकारी डीएम को हुई तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। सूचना विभाग के प्रचार सहायक विवेक कुमार ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। जिसमें फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डीएम की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साइबर थाना के निरीक्षक नरेंंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Next Story