उत्तर प्रदेश

डीएम व विधायक ने सड़क सुरक्षा हेतु 4 वाहन किये रवाना

Admin Delhi 1
18 July 2023 8:28 AM GMT
डीएम व विधायक ने सड़क  सुरक्षा हेतु 4 वाहन किये रवाना
x

हाथरस: सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जनमानस में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 17 जुलाई से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर से विधायक सि.राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा व जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से 4 प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

विधायक सि.राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई कि प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को बी.आई.एस. मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे। गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। घर पर बच्चे इंतजार कर रहे है, अतः मै सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊँगा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वि.रा., सी.ओ. सिटी, उप जिलाधिकारी न्यायिक हाथरस, जिला विद्यायल निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, ए.आर.एम. रोडवेज,एन.एच.ए.आई के कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे

Next Story