- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में बारात के...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में बारात के दौरान डीजे विवाद बना बवाल, युवक की जमकर पिटाई
Tara Tandi
3 May 2025 12:35 PM IST

x
Bareilly बरेली : नरियावल में बरात में आए युवक का गाना बजाने को लेकर डीजे संचालक से विवाद हो गया। आरोप है कि डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई की और उसका हाथ तोड़ दिया। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने डीजे संचालक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी ओमप्रकाश मौर्य ने बताया कि 30 अप्रैल को नरियावल में बरात में गए थे। उनका दो वर्षीय बेटा डीजे पर डांस कर रहा था। उन्होंने गाना बजाने को कहा तो डीजे चला रहे भूरा और रोहित ने इन्कार कर दिया।
विरोध करने पर मारपीट करते हुए गालीगलौज की। डीजे संचालक विपिन सैनी निवासी नवादा शेखान भी आ गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की, जिससे उनका हाथ टूट गया।
TagsBareilly बारात दौरानडीजे विवाद बना बवालयुवक जमकर पिटाईDuring Bareilly wedding processionDJ dispute turns into a riotyouth beaten up badlyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





