उत्तर प्रदेश

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिव्यांग जनों को मिली ट्राई साइकिल

Shantanu Roy
24 Sep 2022 12:50 PM GMT
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिव्यांग जनों को मिली ट्राई साइकिल
x
बड़ी खबर
अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शनिवार को दिव्यांग सशक्तिकरण एवम समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांगजनों के हितार्थ बहुउद्देशीय शिविर में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल और एम आर किट का वितरण लोहिया भवन में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण/दिव्यांग जन अधिकारी विकास मौर्य की उपस्थिति में किया। दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल और एम आर किट वितरण के पूर्व विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरिओम पाण्डेय ने कहा कि सरकार ने दिव्यांग जनोंं की कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के द्वारा उनकी सम्मान और समृद्धि के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जनपद की बेटी अरुणिमा सिन्हा से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने दिव्यांगता की अवस्था में एवरेस्ट की चोटी को फतह कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दिव्यांग जनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल देने जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जिला समाज कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण/दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनोंं की कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चला रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दिव्यांगजन को मिलने वाली पेंशन को 300रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने शारीरिक रूप से अक्षम 1 लाख 70 हजार व्यक्तियों कृत्रिम अंग एवम सहायक उपकरण वितरित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कुष्ठ दिव्यांग जनों के पुनर्वास के लिए 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रति माह दे रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज के संयोजन में संपन्न हुए कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने किया। मुख्य अतिथि डाक्टर हरि ओम पाण्डे,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,शिव पूजन राजभर,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी छोटे लाल गौतम के साथ रोली शर्मा,संतोष कुमार,तारा देवी, फूल चंद, मोo रईस,बाबू लाल,सुल्ताना खातून सहित21 लोगों को ट्राई साइकिल और दुर्गेश,चंचल मौर्य,अनूप,अनीश,लवकुश,अभिषेक सहित 10 लोगों को एम आर किट वितरित किया।
Next Story