उत्तर प्रदेश

जिला महिला चिकित्सालय ने की नई पहल, एक दिन में जन्मी 75 कन्याओं का मनाया जन्मदिन

Admin Delhi 1
7 Feb 2023 2:37 PM GMT
जिला महिला चिकित्सालय ने की नई पहल, एक दिन में जन्मी 75 कन्याओं का मनाया जन्मदिन
x

मुजफ्फरनगर: जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद भर के सीएचसी एवं पीएचसी सहित जिला महिला चिकित्सालय में एक दिन में जन्मी 75 लड़कियों का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान लड़कियों के अभिभावकों को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की धर्मपत्नी अन्नू अग्रवाल रही। कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम सतीश चंद गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने की एवं संचालन डॉ. राजीव ने किया।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने बालिकाओं एवं माताओं को सशक्त बनाने के लिए कन्या भ्रूण हत्या पर रोक एवं बालिकाओं की शिक्षा पर ज़ोर दिया गया, जिससे बालिकाएं जन्म लें एवं शिक्षित होकर समाज में अपनी नई पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में जन्मदिन का केक काटते हुए बालिकाओं को बेबी किट एवं उपहार स्वरूप खिलोने भी प्रदान किये गये। वहीं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित सभी महिलाओं व बालिकाओं को मिठाई खिलाकर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सीएमओ महावीर सिंह फौजदार, जिला महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा आत्रे, क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता (डीटीओ), डॉ. विपिन कुमार, डॉ. राजीव निगम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. गीतांजलि वर्मा जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, अलका सिंह जिला मलेरिया अधिकारी, मैत्री रस्तोगी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, रेणु सक्सेना महिला थाना प्रभारी, सतीश चंद्र गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी, डॉ. राजीव बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, शिवांगी बालियान महिला कल्याण अधिकारी, जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल कंचन प्रभा, पूजा, बिलकिस जहाँ, संजय, अमित, प्रमिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा एएनएम व महिला सुरक्षा कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Next Story