पंजाब

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने जहरीली वस्तु निगलकर की खुदकुशी

Kajal Dubey
11 Aug 2022 6:53 AM GMT
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने जहरीली वस्तु निगलकर की खुदकुशी
x
पढ़े पूरी खबर
संगरूर में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार शाम को मीना खोखर ने जहरीली वस्तु निगल ली थी। उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के लिए रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई।
सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि मीना को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पटियाल भेजा। वहां से देर रात शव संगरूर लाया गया। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह दयोल ने कहा कि मीना खोखर पार्टी की मजबूत कार्यकर्ता थीं। उनकी मौत से पार्टी को कभी न पूरा होने वाला घाटा हुआ है। मीना काफी दिन से तनाव में चल रही थीं।
Next Story