उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष पर जबरन प्लॉट कब्जाने का लगाया आरोप

Admin Delhi 1
23 Oct 2022 8:52 AM GMT
जिला पंचायत अध्यक्ष पर जबरन प्लॉट कब्जाने का लगाया आरोप
x

कंकरखेड़ा न्यूज़: रिटायर्ड आर्मी आॅफिसर ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष पर प्लॉट कब्जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी पर धमकाने व मारपीट का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार निवासी प्रेम सिंह पुत्र वीर सिंह ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्होंने लगभग 22 साल पूर्व खिर्वा फ्लाईओवर के पास 260 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट खरीदने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने उस पर एक रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष उसके प्लॉट पर कब्जा कर अपने रेस्टोरेंट की पार्किंग बनाना चाहते हैं। पीड़ित का आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कुछ दिन पूर्व उनसे कम पैसों पर प्लॉट खरीदने की बात कही थी।

जिस पर पीड़ित ने प्लॉट बेचने के लिए मना कर दिया था। आरोप है कि जिला पंचायत ने उनके साथ मारपीट की थी। वही प्लॉट नहीं बेचने पर जबरन कब्जा करने की बात कही थी। गुरुवार शाम पीड़ित अपने परिजनों संग प्लॉट पर पहुंचा। जहां उसने देखा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने जेसीबी मशीन से उनके प्लॉट में मिट्टी का भराव करा दिया है।

विरोध करने पर जिला पंचायत ने अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच पड़ताल के लिए एक टीम लगा दी गई है।

Next Story