- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बसपा छोड़कर भाजपा में...
उत्तर प्रदेश
बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार
Kajal Dubey
30 July 2022 5:56 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
मथुरा के कोसीकलां में आगरा पुलिस ने दबिश देकर जिला पंचायत सदस्य जिले सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि व्यावसायिक वाहनों की ऑनलाइन आरटीओ टैक्स की फर्जी रसीद देकर धोखाधड़ी के मामले में जिला पंचायत सदस्य को आगरा साइबर क्राइम ने पकड़ा है। पुलिस जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार को गिरफ्तार कर आगरा ले गई है।
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पिछले वर्ष अक्तूबर में आगरा में परिवहन विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। ये गिरोह ऑनलाइन टैक्स जमा करने के नाम पर वाहन चालकों से रकम वसूलता था। मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जाते थे, जिससे लोगों को विश्वास हो जाए। फर्जी रसीद भी तैयार करके दी जाती थीं।
बताया गया है कि इससे पूर्व आगरा पुलिस इस मामले में दस लोगों को जेल भेज चुकी है। पुलिस के टारगेट पर अभी विभिन्न राज्यों की सीमा पर बने फर्जी बूथों के कर्मचारी और सरगना हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं बृहस्पतिवार की रात साइबर क्राइम थाना कोसी क्षेत्र में आई, यहां मामले में वांछित जिला पंचायत सदस्य जिले सिंह को पकड़ने के लिए दबिश दी।
पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। बताया गया है कि जिले सिंह पिछले माह ही बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पूर्व वह कोटवन के प्रधान भी रह चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुज राणा ने बताया कि आगरा पुलिस जिले सिंह को पकड़कर ले गई और चालान कर दिया। ऑनलाइन आरटीओ टैक्स की फर्जी रसीद देकर धोखाधड़ी का मामला है।
Next Story