उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी: अवैध कब्जे की शिकायतों को गम्भीरता से लें सभी लेखपाल

Admin4
6 Nov 2022 1:03 PM GMT
जिलाधिकारी: अवैध कब्जे की शिकायतों को गम्भीरता से लें सभी लेखपाल
x
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंन्द्रभूषण सिह ने कहा कि गांव में भूमि विवाद व अवैध कब्जे की शिकायतों को लेखपाल गंभीरता से लें, ताकि छोटे विवाद गंभीर रूप धारण न कर लें। उन्होंने सभी अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में बुढाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनता की समस्याओं को सुना गया। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज करायी गयी, जिनका निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। समाधान दिवस में मुख्य रुप से भूमि विवाद/भूमि पैमाईश/अवैध कब्जे/चकबन्दी तथा राशनकार्ड से संबंधित प्राप्त हुयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके।
जिलाधिकारी ने लेखपालो को सख्त निर्देश दिये कि सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में जमीनी मामलो से जुडी समस्याओ का तत्परता के साथ निस्तारण कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध निर्माण एवं कब्जे से सम्बन्धित शिकायतों पर नियमानुसार एवं त्वरित कार्यवाही की जाए। भूमाफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी वि./रा. अरविन्द कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी बुढाना, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार सहित सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी व लेखपाल उपस्थित रहे।
Next Story