उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने निकाय प्रशिक्षण सत्र का किया निरीक्षण

Admin Delhi 1
20 April 2023 12:58 PM GMT
जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने निकाय प्रशिक्षण सत्र का किया निरीक्षण
x

फ़िरोज़ाबाद: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों को कराये जा रहे प्रशिक्षण सत्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी रवि रंजन ने एम जी कॉलेज में चल रहे, नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन -2023 को सकुशल एवं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के लिये चल रहे, प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण कर उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा , कि मतदान कार्य को सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रशिक्षकों द्वारा जो भी जानकारी दी जा रही है। उन्हें भली भाँति समझ कर जानकारी कर ले।

इस संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण निर्वाचन को सम्पन्न कराये जाने की जिम्मेदारी आपके ही कन्धों पर है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण निर्देशो को साथ ही साथ नोट कर ले। और अपनी शंका का समाधान अवश्य कर ले। समस्त पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी राज्य चुनाव आयोग द्वारा दी गयी , निर्देश पुस्तिका का गहनता से अध्ययन अवश्य कर ले।

जिलाधिकारी ने चुनावी कार्यक्रम को पुनः स्पष्ट करते हुए बताया। कि 4 मई को समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

जिसमे नगर निगम के अध्यक्ष पद एवं पार्षद पद हेतु निर्वाचन ईवीएम द्वारा संपादित होगा। वही नगर पालिका व नगर पंचायतों में बैलट पेपर से निर्वाचन निर्वाचन सम्पादित होगा।

जिलाधिकारी ने कॉलेज परिसर में बनाये गये मॉडल पिंक बूथ एवं सेल्फी पॉइंट को भी देखा।

मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने मतदान कार्मिकों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से भी जानकारी दी।

दीक्षा जैन ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सभी का उपस्थित होना अनिवार्य है। जो अनुपस्थित रहेगा उस पर सख्त कार्यवाही होगी। ईवीएम संचालन के सम्बन्ध में विधिवत और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई, उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो से कहा कि ईवीएम स्टार्ट करने में तो सावधानी रखनी होगी। इस लिये ईवीएम अथवा वीवी पैड संचालन की पूरी जानकारी पता होनी चाहिए।

Next Story