उत्तर प्रदेश

गरीब परिवारों को वितरण किया कंबल

Shantanu Roy
8 Jan 2023 11:25 AM
गरीब परिवारों को वितरण किया कंबल
x
बड़ी खबर
लखनऊ। ठंड से बचाव के लिए शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा ने 150 जरूरतमंद गरीब परिवारों को कंबल वितरण किया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन ओम प्रकाश पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण शीतलहर चल रही है, जिसके बचाव के लिए यहियागंज क्षेत्र में गरीबों को कंबल वितरण किये गये। वहीं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से यहियागंज क्षेत्र कार्य करने आए ट्राली वाले पल्लेदार झल्ली वालो को ठंड के बचाव के लिए दुर्गा मंदिर नादान महल रोड निकट सिद्धनाथ मंदिर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा 150 कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी से चेयरमैन ओपी पाठक सचिव अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, रूप कुमार शर्मा, कार्तिका माथुर, ऋतुराज रस्तोगी, कुश मिश्रा, समीर जैन, प्रशांत गर्ग, हर्षित गर्ग, मनीष कुमार शुक्ला, विमल गुप्ता, वैभव जैन विभु सहित मौके पर उपस्थित रहे।
Next Story