उत्तर प्रदेश

होम लोन की किस्त को लेकर विवाद, रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने की आत्महत्या

Saba Naaz
22 Jun 2025 9:15 PM IST
होम लोन की किस्त को लेकर विवाद, रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने की आत्महत्या
x
Kanpur कानपूर : रायपुरवा थानाक्षेत्र में होम लोन की किस्त को लेकर रेलवे कर्मी का पत्नी से झगड़ा हो गया। नाराज पत्नी ने शनिवार देर रात दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से बिहार के जलालपुर निवासी अमित राज रेलवे लोको में हेल्पर हैं। उनके अनुसार दो वर्ष पूर्व उन्होंने बिहार के अरवल निवासी ज्योति कुमारी (24) से शादी की थी। उन्हें 15 माह का बेटा अनय है। वह अनवरगंज स्थित तेजाब मिल कैंपस में रहते हैं। अमित के अनुसार पिता सुरेश ने गांव में मकान बनवाने के लिए पांच लाख का होम लोन लिया था।किस्त पिता और बड़े भाई संतोष दोनों नहीं जमा कर रहे हैं इसलिए किस्त उसे जमा करनी पड़ती है।
इस बात को लेकर पत्नी से आए दिन कलह करती थी। उसका कहना था कि जिसने होम लोन लिया है वही किस्त जमा करे। शनिवार रात पत्नी ने फिर उसी बात को लेकर कलह की। पत्नी गुस्से में बेटे को सुलाकर बाहर के कमरे में फंदे पर लटक गई। रविवार सुबह जब फंदे से लटका शव देखा तो उनके होश उड़ गए। रायपुरवा इंस्पेक्टर संतोष गौड़ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि अगर परिजन तहरीर देते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story