उत्तर प्रदेश

थाना संपूर्ण समाधान दिवस में 10 शिकायतों में एक का निस्तारण

Admin4
10 Dec 2022 11:51 AM GMT
थाना संपूर्ण समाधान दिवस में 10 शिकायतों में  एक का निस्तारण
x
बागपत। आज जिलाधिकारी ने थाना संपूर्ण समाधान दिवस बागपत में जन सामान्य की शिकायत सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने लेखपाल, कानूनगो को चकरोड मेड़बंदी संबंधित मामलों आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की ज्वाइन टीम ऐसे मामलों का निस्तारण कराएं और अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। थाना संपूर्ण समाधान दिवस में आज 10 शिकायतें प्राप्त हुई।जिसमें से मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया।
अपर जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने आज बागपत शहर का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 को शांति रूप से कराए जाने के संबंध में अपील की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निर्वाचन के संबंध में अफवाह फैलाते हैं ऐसे व्यक्तियों की तत्काल सूचना दी जाए। उन्होंने व्यापारियों ने अत्यधिक अतिक्रमण कर रखा है उन्हें भी तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा शहर में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगरपालिका की टीम निरंतर साफ सफाई के प्रति अलर्ट रहे शहर में कूड़ा नजर नहीं आना चाहिए।
Admin4

Admin4

    Next Story