उत्तर प्रदेश

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा शुरू, राज्यपाल MP के सभी कार्यक्रम रद्द कर अचानक लखनऊ पहुंची, उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज

jantaserishta.com
27 May 2021 2:10 PM IST
योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा शुरू, राज्यपाल MP के सभी कार्यक्रम रद्द कर अचानक लखनऊ पहुंची, उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज
x

उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के लिए आनंदीबेन पटेल आज अचानक लखनऊ पहुंच गई हैं. इस समय वह राजभवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 7 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने वाले हैं. कहा ये भी जा रहा है कि राज्यपाल से मिलकर सीएम योगी कोरोना के नियंत्रण के लिए किये गये दौरों पर भी रिपोर्टें देंगे. हालांकि, मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हैं. कयास ये लगाये जा रहे हैं कि पूर्व आईएएस एके शर्मा को कोई बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story