उत्तर प्रदेश

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्बंध में हुआ विचार-विमर्श

Shantanu Roy
21 Aug 2022 9:02 AM GMT
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्बंध में हुआ विचार-विमर्श
x
बड़ी खबर
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का सम्भाजन के संबंध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में उपस्थित दलों के प्रतिनिधियों को संशोधन प्रस्तावों की प्रति उपलब्ध कराते हुए 29 अगस्त तक यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो तो प्रस्तुत करने हेतु अनुरोध किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1350 प्रति मतदाताओं के आधार पर कराया कराया गया है। जनपद में वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 2950 तथा मतदान केन्द्रों की संख्या 1307 है, जो सम्भाजन उपरान्त मतदेय स्थलों की संख्या 1702 तथा मतदान केन्द्रों की संख्या 1304 हो गई है। प्रस्तावों पर जनपद के राजनैतिक दलों एवं उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों के साथ विचार विमर्श किया गया।
इसके अतिरिक्त 3 सहारनपुर नगर एवं 4 सहारनपुर विधानसभा में भवन परिवर्तन हुए उनके बारे में भी चर्चा की गयी। 3 सहारनपुर नगर विधानसभा में 7 भवन जिनमें मतदेय स्थल है परिवर्तन किया गया एवं 04 सहारनपुर विधानसभा निर्वाचन में 2 भवन परिवर्तित किये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. महेन्द्र सैनी, जिलाध्यक्ष, इंडियन नेशनल कॉंग्रेस चौ. मुजफ्फर अली, चौ. धीरसिंह, राष्ट्रीय लोकदल, योग चुग, भाजपा, चौ. अब्दुल गफूर, सपा तथा नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी सदर सुश्री किंशुक श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी नकुड अजय अम्बष्ट, उप जिलाधिकारी देवबन्द दीपक कुमार, तहसीलदार रामपुर मनिहारान अमित कुमार, जिला सूचना अधिकारी दिलीप गुप्ता एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरि कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे।
Next Story