उत्तर प्रदेश

जन्मदिन पार्टी में तमंचे पर डिस्को

Admin4
13 Aug 2023 2:53 PM GMT
जन्मदिन पार्टी में तमंचे पर डिस्को
x
बरेली। जन्मदिन की पार्टी में कार की डिग्गी पर केक काटने से पहले युवकों का तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। नशे में युवक झूमते दिख रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो सुभाषनगर पुलिया के पास का बताया जा रहा है। छह सेकेंड के वीडियो में रात के समय करीब 10 लोग एक युवक का जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। कार की डिग्गी पर दो केक रखे हैं। केक काटने से पहले युवक दो राउंड फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। सुभाषनगर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
Next Story