उत्तर प्रदेश

खुलासा: 50 लाख सोने की लूट का मामला लेन-देन का निकला

Admin Delhi 1
13 Feb 2023 3:48 PM IST
खुलासा: 50 लाख सोने की लूट का मामला लेन-देन का निकला
x

मेरठ: कोतवाली थाना क्षेत्र कागजी बाजार में सर्राफ का 50 लाख कीमत का सोना एक युवक द्वारा लूटने की घटना कोरी फर्जी निकली। मामला दो व्यापारियों के बीच आपसी लेनदेन का था। जिसके चलते दोनों के बीच पुलिस ने समझौता करा दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र कागजी बाजार निवासी मनोज मंडल ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसका कारीगर सुनील मराठा की दुकान पर 847 ग्राम का सोना जेवरात बनाने के लिए दे गया था,

लेकिन जब वह अपना सोना लेने पहुंचा तो सुनील ने बताया कि उसका सोना कोई युवक लूटकर ले गया है। इसक बाद पुलिस ने छानबीन की तो जांच मे ंपता चला कि दोनों व्यापारियों के बीच रुपयों के लेन-देन का मामला है। जिसके चलते पुलिस ने दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर समझौता करा दिया।

Next Story