उत्तर प्रदेश

Rampur में दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच शुरू

Tara Tandi
12 May 2025 12:43 PM IST
Rampur में दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच शुरू
x
Rampur रामपुर : मूंढापांडे के विकलांग युवक का शव रविवार शाम को मालगाडोम तिराहे के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव खबरिया निवासी राम अवतार विकलांग थे। वह शाम को इंजन का सामान लेने के लिए रामपुर आए थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। पुलिस हर पहलू को गंभीरता से जांच रही है।
Next Story