उत्तर प्रदेश

वार्डों के आगे भर रहा गंदा पानी, मरीजों को आवाजाही में परेशानी

Admin4
19 Jan 2023 6:14 PM GMT
वार्डों के आगे भर रहा गंदा पानी, मरीजों को आवाजाही में परेशानी
x
बरेली। जिला अस्पताल में जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी दौरे पर आते हैं तो व्यवस्थाएं चकाचक हो जाती हैं। अव्यवस्थाओं पर पर्दा डाल दिया जाता है, यही वजह है कि समस्याओं का स्थाई निदान नहीं हो पाता है, यहां सीवर सिस्टम बीमार है। चोक होने पर वार्डों के आगे दूषित पानी भर जाता है।
एक नहीं बल्कि कई दिनों से बच्चा वार्ड, इमरजेंसी के बाहर और ओपीडी परिसर के पास सीवर लाइन चोक होने के कारण जलभराव है। मरीज व उनके साथ आने वाले तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। गंदे पानी से होकर उन्हें निकलना पड़ रहा है। लगातार पानी भरे रहने के कारण मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं। दुर्गंध के कारण वार्ड में भर्ती मरीज भी परेशान हैं।
कुछ माह पूर्व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल का दौरा किया था। उनके आने से पहले इस खामी को छिपा दिया गया था। अब फिर से सीवर की समस्या खड़ी हो गई है। कई बार मरीज भी इस समस्या को विभाग के अफसरों के सामने उठा चुके हैं, मगर समस्या के स्थाई हल के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अफसरों के प्रयास दावों तक ही सिमट कर रह गए हैं। इस समय कुतुबखाना पुल का निर्माण चल रहा है। कई बार खोदाई के चलते भी सीवर सिस्टम में दिक्कत आ चुकी है।
Admin4

Admin4

    Next Story