उत्तर प्रदेश

मेरठ में शहर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे दिलशाद शौकत का हार्ट अटैक से निधन

Shantanu Roy
14 Dec 2022 9:32 AM GMT
मेरठ में शहर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे दिलशाद शौकत का हार्ट अटैक से निधन
x
बड़ी खबर
मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हाल में शहर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे हाजी दिलशाद शौकत का आज मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर 20 फुटा निवासी हाजी दिलशाद शौकत क्षेत्र से वर्तमान में पार्षद भी थे।
करीब 25 दिन पहले उनको सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वस्थ होने के बाद वह फिलहाल घर पर ही आराम कर रहे थे। आज मंगलवार को दिलशाद को एक बार फिर हार्टअटैक आया। तुरंत उन्हें जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक उनके जनाजे को शाम सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
Next Story