उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विषम हालात, एकजुट हों शिक्षक: सुरेश त्रिपाठी

Admin Delhi 1
19 Sep 2023 8:08 AM GMT
प्रदेश में विषम हालात, एकजुट हों शिक्षक: सुरेश त्रिपाठी
x

फैजाबाद: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा की ओर से शिक्षा भवन पर अयोध्या और देवीपाटन मंडल का एक दिवसीय धरना दिया गया. धरने की अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष राम अनुज तिवारी तथा संचालन मंडलीय मंत्री शिव भूषण उपाध्याय ने किया . भरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा की आज प्रदेश में विषम परिस्थितियों हैं.

उन्होंने माध्यमिक के सभी शिक्षकों को आगाह करते हुए एक होने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षक एकजुट न हुए सरकार किसी भी दिन वेतन वितरण अधिनियम समाप्त करके हमारी सेवाएं समाप्त कर देगी. वर्तमान सरकार हमारी सारी उपलब्धियां छीनी जा रही है. प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि चयन बोडॅ की धारा 18 तथा 21 इसकी नजीर है. एक दिन ऐसा आएगा कि वह हमसे हमारी सेवाओं के बदले मिलने वाला वेतन भी छीन लेगी. यदि हम एक न हुए तो हम मिट जाएंगे. इसके लिए हमें कड़ा संघर्ष करना होगा. प्रदेश महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की. जिला अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि अब समय आ गया है सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करने का है. धरने की अध्यक्षता मंडलीय मंत्री राम अनुज तिवारी ने किया. धरने को प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रमोद मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष देव भास्कर तिवारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, मंडलीय मंत्री भगवती प्रसाद शुक्ला, जिला मंत्री आलोक तिवारी जिला उपाध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया. धरने में अयोध्या महानगर अध्यक्ष अनूप पांडेय, कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार तिवारी, महानगर मंत्री पंकज शुक्ला, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष आरपी मिश्रा, जिला मंत्री अरुण सिंह, अमेठी जिला मंत्री जयप्रकाश द्विवेदी, गोंडा जिला मंत्री राधा मोहन पांडे, प्रदीप वर्मा, देवव्रत सिंह, सरोज द्विवेदी, राम सुरेश मिश्रा, मणि शंकर तिवारी, राम प्रिया शरण सिंह, शिवकुमार मिश्र, बृजेश द्विवेदी, विनीत मिश्रा, संत सिंह, अमित मिश्रा, संदीप ओझा, मोदी लाल, विजय बहादुर मिश्रा, सनी कुमार, डॉक्टर रंजीत वर्मा, प्रज्ञा सिंह,ब्रह्मानंद पांडेय, सुजीत तिवारी, सार्जेंट तिवारी शाहिद बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

Next Story