उत्तर प्रदेश

डायरिया ने दी दस्तक, दो बच्चों की मौत

Admin2
9 Aug 2022 10:15 AM GMT
डायरिया ने दी दस्तक, दो बच्चों की मौत
x

 representative image

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : चायल के बाद अब डायरिया ने कड़ा ब्लॉक के कोरियों गांव में भी दस्तक दे दी है। बीमारी की चपेट में आने से 24 घंटे के भीतर दो बच्चों की मौत हो गई। कई अब भी बीमार हैं। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।चायल नगर पंचायत के नईम मियां का पुरवा मोहल्ला निवासी रिषभ (3) पुत्र रोहित उर्फ छोटका को रविवार सुबह उल्टी-दस्त की समस्या हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुधार नहीं होने पर प्रयागराज लेकर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मौत हो गई।

मोहल्ले की शिया पुत्री राकेश कुमार सहित कई बच्चे अब भी बीमार हैं। प्राइवेट अस्पतालों में सभी का इलाज कराया जा रहा है। इसी तरह कोरियों निवासी राजकरन (8) पुत्र साधू शरण को तीन दिनों से उल्टी-दस्त की शिकायत थी। परिवार वालों ने नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत में सुधार होने पर रविवार दोपहर परिजन बच्चे को घर ले आए। सोमवार सुबह अचानक फिर उसकी तबीयत खराब हो गई। बच्चे के साथ उसके पिता साधू शरण व मां फूलमती की भी तबीयत बिगड़ गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राजकरन की मौत हो गई। उसके माता-पिता को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

source-hindustan


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta