उत्तर प्रदेश

प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बाद मेरठ पहुंचे धर्मपाल सिंह

Shantanu Roy
6 Feb 2023 9:19 AM GMT
प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बाद मेरठ पहुंचे धर्मपाल सिंह
x
मेरठ। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह आज मेरठ पहुंचे। सुबह सवा 10 बजे वह सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। दोपहर बाद वह दीन दयाल उपाध्याय संस्थान में बजट संगोष्ठी में शामिल होंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जनपद प्रभारी मंत्री बनने के बाद मंत्री धर्मपाल सिंह का ये पहला मेरठ दौरा है। जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद धर्मपाल सिंह सोमवार को पहली बार मेरठ पहुंचे। इस दौरान भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं का साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचने के निर्देश दिए।
Next Story