उत्तर प्रदेश

धर्मेंद्र उर्फ धर्मू गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था घोषित, भेजा जेल

Saba Naaz
28 Jun 2025 4:48 PM IST
धर्मेंद्र उर्फ धर्मू गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था घोषित, भेजा जेल
x
Kanpur कानपुर : कानपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने दीनू उपाध्याय के साथी धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू को फतेहपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसका नाम हरबंशमोहाल थाने में पिछले वर्ष प्लॉट पर कब्जा करने, धमकी देने, दंगा करने जैसी धाराओं में हुई एफआईआर में जोड़ा गया था।
उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या में सोनभद्र की जेल में बंद धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू और उसके साथियों पर करीब 16 मुकदमे हैं। इसमें मारपीट, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने, जमीन पर कब्जा करने, धमकी देने का आरोप है। यह रिपोर्ट नवाबगंज, ग्वालटोली, नौबस्ता, सीसामऊ, बिधनू, चकेरी, हरबंशमोहाल थाने में दर्ज हुईं हैं।
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देश पर दीनू उपाध्याय के साथियों और पुराने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सभी जोन की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है। इसमें साइबर क्राइम, स्वॉट और अन्य विंग शामिल हैं। डीसीपी क्राइम के मुताबिक, फरार आरोपियों के दूसरे शहर में छिपे होने की आशंका है।
पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं। हम अधिवक्ताओं के साथ हैं, पुलिस अपना काम कर रही है, कानून अपना काम करेगा। जो भी अधिवक्ता हित में उचित होगा वह किया जाएगा। महामंत्री जी शहर से बाहर गए हुए हैं। उनके लौटने पर सोमवार को बैठक कर कार्यकारिणी से विचार-विमर्श के बाद रणनीति तय की जाएगी।
Next Story