- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- DGP का निर्देश – पुलिस...
उत्तर प्रदेश
DGP का निर्देश – पुलिस की धारणा बदले, हर अपराध को लें गंभीरता से
Harrison
6 Jun 2025 11:20 PM IST

x
Lucknow लखनऊ: DGP UP Rajeev Krishna Video Conferencing with officers डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी एडीजी जोन पुलिस आयुक्तों आइजी व डीआइजी रेंज एसएसपी व एसपी से कहा कि विश्व स्तर के अच्छे कामों को अपनी कार्यशैली में शामिल किया जाए। जिले के टाप 10 अपराधियों व कुख्यात अधिकारियों को अपने स्तर से तय करने होंगे।
: डीजीपी राजीव कृष्ण ने अधीनस्थ अधिकारियों को छोटे अपराधों के प्रति अपना दृष्टिकोण व धारणा बदलने के साथ ही उन्हें पूरी गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने अपनी प्राथमिकता के दस बिंदुओं को बताने के साथ ही न्यूयार्क पुलिस की 'ब्राेकेन विंडो थ्योरी' की चर्चा की।
डीजीपी ने कहा किअपराध शास्त्र के इस सिद्धांत पर चलकर जिस तरह अमेरिका में छोटे-छोटे अपराधों पर ध्यान दिया गया उसी प्रकार उप्र पुलिस के अधिकारियों को भी छोटे अपराधों को गंभीरता से लेकर अपने दृष्टिकोण बदलने की आवश्यकता है।
अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति केवल एक स्लाेगन नहीं है। बल्कि यह एक दृष्टिकोण है, जिससे हम परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने अधीनस्थों से पूरे मनोयोग से काम करने की अपेक्षा की। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) की दिशा में विशेषज्ञों के सहयोग से कदम बढ़ाए जाएंगे। पुलिसिंग में एआइ का प्रयोग करने वाला उप्र प्रथम राज्य होगा।
Tagsडीजीपीनिर्देशपुलिस की धारणा बदलेहर अपराध को लें गंभीरता सेDGP's instructionschange the perception of policetake every crime seriouslyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





