उत्तर प्रदेश

डीजीसीए ने प्रयागराज से संचालित सभी उड़ानों के लिए लागू किया नया विंटर शेड्यूल

Admin Delhi 1
30 Oct 2022 10:34 AM GMT
डीजीसीए ने प्रयागराज से संचालित सभी उड़ानों के लिए लागू किया नया विंटर शेड्यूल
x

सिटी न्यूज़: प्रयागराज से संचालित सभी फ्लाइट का समय रविवार 30 अक्तूबर से बदल रहा है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा विंटर शेड्यूल लागू किए जाने के कारण रविवार से विमानों का समय बदल जाएगा। इस बार विंटर शेड्यूल में किसी नई फ्लाइट के संचालन की समय सारिणी जारी नहीं की गई है। विंटर शेड्यूल मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद समर शेड्यूल लागू कर दिया जाएगा। विंटर शेड्यूल में एलाइंस एयर की दिल्ली एवं बिलासपुर उड़ान के समय में बदलाव नहीं किया गया है, जबकि इंडिगो की सभी फ्लाइट बदले हुए समय से चलेंगी। यह बदलाव पांच मिनट से चार घंटे तक का हुआ है। एयरपोर्ट से संचालित प्रमुख फ्लाइटों की बात करें तो इंडिगो की प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब दोपहर 12.40 की जगह दोपहर 2.55 बजे यहां से उड़ान भरेगी। मुंबई उड़ान भी दिन में 2.30 की जगह एक घंटे पहले 1.30 बजे मिलेगी।

प्रयागराज-भुवनेश्वर उड़ान अब 11.55 की जगह 12 बजे तो वहीं प्रयागराज-बंगलूरू उड़ान मंगलवार, बृहस्पतिवार को दिन में 3.55-6.30 बजे और सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को सुबह 11.20-1.50 बजे मिलेगी। डीजीसीए के विंटर शेड्यूल में एलाइंस एयर की बिलासपुर और दिल्ली फ्लाइट के समय में बदलाव नहीं हुआ है। एलाइंस की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी पहले की तरह सुबह ही आएगी।

Next Story