- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- डीजी जेल उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश
डीजी जेल उत्तर प्रदेश ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
Rani Sahu
30 July 2022 5:27 PM GMT

x
डीजी जेल उत्तर प्रदेश आनन्द कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया
गोरखपुर। डीजी जेल उत्तर प्रदेश आनन्द कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। मेस देखने के साथ ही उन्होंने कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सफाई व्यवस्था सही मिलने पर जेल प्रशासन की प्रशंसा की। डीआईजी जेल आरके सिंह सबसे पहले बैरक में पहुंचे। वहां सघन तलाशी कराई। हर बैरक में तलाशी के बाद कैदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरा और कंट्रोल को देखा। उसके बाद मेस में पहुंचे। वहां सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा परिसर घूमकर निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर प्रशंसा की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। हालांकि जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इस दौरान जेल अधीक्षक ओपी कटियार सहित अन्य जेलकर्मी मौजूद रहे। वहीं निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जेल की क्षमता से अधिक कैदियों को रखने के बारे में कहा कि जल्द से जल्द इनके लिए व्यवस्था कराई जा रही है, वहीं जेल के जैमर को अपग्रेड करने की चल रही प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया.

Rani Sahu
Next Story