- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Devprayag: बस और...

x
Jaunpur जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने एक मोटरसाइकिल को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर गौर-जमुहाई रोड पर हुई। सरायख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमला यादव (50) व मोहित यादव (20) के रूप में हुई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि शालू (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के शिकार तीनों लोग काजीबाजार गांव के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
TagsDevprayag बस टैक्सीजबरदस्त भिड़ंतकई घायलDevprayag bus taxiterrible collisionmany injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





