उत्तर प्रदेश

बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में श्रद्धालु की बिगड़ी हालत, दर्शन करने वालों की भीड़ में एक की मौत

jantaserishta.com
13 Feb 2022 8:51 AM IST
बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में श्रद्धालु की बिगड़ी हालत, दर्शन करने वालों की भीड़ में एक की मौत
x

मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) में दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु की भीड़ के दबाव के चलते दम घुटने से मौत हो गई. एकादशी और शनिवार होने के कारण दर्शन के लिए मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उमर पड़े, जिससे व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं.

जानकारी के अनुसार, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मंदिर प्रबंधन की ओर से एक पारी में केवल 2 हजार लोगों को दर्शन करने की अनुमति है. इसके बावजूद इतनी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने से यह घटना हो गई. मथुरा निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र जसराम भीड़ में फंस गए थे. इसके बाद वह मंदिर के बाहर चबूतरे पर बेहोश हो गए. बेहोशी की हालत में उन्हें तत्काल परिजन संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस एसके जैन ने बताया कि लक्ष्मण को भीड़ होने की वजह से सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसकी वजह से दिल की धड़कन बंद हो गई. इसके कारण उनकी मौत हो गई. सीओ सदर ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर के चबूतरे पर एक बुजुर्ग व्यक्ति दम घुटने से बेहोश हो गया. इसके बाद अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story