उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में विकास की उड़ान, पहाड़ पर बना अनोखा एयरपोर्ट

Saba Naaz
9 July 2026 3:03 PM IST
चित्रकूट में विकास की उड़ान, पहाड़ पर बना अनोखा एयरपोर्ट
x

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को चित्रकूट को बड़ी सौगात देते हुए 951 करोड़ रुपये की लागत वाली 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही नए एयरक्राफ्ट आने के बाद चित्रकूट को दिल्ली और लखनऊ से सीधी हवाई सेवा से जोड़ दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और विकास को नई गति मिलेगी। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी उपेक्षा और अव्यवस्था से जूझने वाला चित्रकूट अब तेजी से बदल रहा है। वर्ष 2017 से पहले की सरकारों ने चित्रकूट की पहचान को नुकसान पहुंचाया था, लेकिन डबल इंजन सरकार के प्रयासों से क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत हुई है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अब क्षेत्र की लाइफलाइन बन चुका है और इससे चित्रकूट समेत पूरे बुंदेलखंड में विकास के नए अवसर पैदा हुए हैं। एक्सप्रेसवे के आगे के निर्माण कार्य को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट को भारत की पौराणिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के वनवास काल में चित्रकूट की धरती का विशेष महत्व रहा है। यही भूमि हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक रही है।

सीएम योगी ने कहा कि चित्रकूट अब शस्त्र और शास्त्र दोनों के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के तहत यहां रक्षा उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में बड़े निवेश से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उत्तर प्रदेश में बनने वाली ब्रह्मोस मिसाइल के निर्यात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की बढ़ती रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने को भी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में चित्रकूट तेजी से आगे बढ़ रहा है। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग भगवान राम और कृष्ण को काल्पनिक बताते थे, वे आज राजनीतिक स्वार्थ के लिए अयोध्या और चित्रकूट की आस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में विकास के बजाय परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति हुई, जबकि भाजपा सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अवैध कब्जों से हजारों एकड़ जमीन मुक्त कराकर विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि लाखों युवाओं को रोजगार दिया गया है और गरीबों को मुफ्त राशन, आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस और आयुष्मान योजना जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

चित्रकूट में आध्यात्मिक पर्यटन के साथ-साथ रानीपुर टाइगर रिजर्व के माध्यम से इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य चित्रकूट को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट अब विकास, निवेश और पर्यटन के नए युग में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

TagsChitrakoot NewsUP NewsYogi AdityanathCM Yogi Chitrakoot VisitChitrakoot AirportDelhi Lucknow Air ServiceBundelkhand DevelopmentUttar Pradesh Development951 Crore ProjectsChitrakoot DevelopmentBundelkhand ExpresswayDefence Corridor UPBrahMos MissileReligious TourismEco TourismRanipur Tiger ReserveUttar Pradesh PoliticsBJP Uttar Pradeshयोगी आदित्यनाथचित्रकूट समाचारयूपी न्यूजचित्रकूट एयरपोर्टदिल्ली लखनऊ हवाई सेवाबुंदेलखंड विकास951 करोड़ परियोजनाएंबुंदेलखंड एक्सप्रेसवेडिफेंस कॉरिडोरब्रह्मोस मिसाइलधार्मिक पर्यटनइको टूरिज्मयूपी राजनीतियोगी सरकारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story