भारत

विकास, समृद्धि और शांति यूपी की पहचान: पीएम मोदी

Admin Delhi 1
10 Feb 2023 9:05 AM GMT
विकास, समृद्धि और शांति यूपी की पहचान: पीएम मोदी
x

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद ही प्रदेश में बिजली से लेकर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। यह बदलाव सिर्फ 6 साल में आया है। यूपी अब पूरे देश लिए आशा और उम्मीद का केंद्र बन चुका है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए यूपी ने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ अपनी 'सोच एंड एप्रोच' में भी बदलाव किया है। आइए पढ़ते हैं पूरा अपडेट…

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का शुभारंभ किया। इस दौरान गवर्नर आनंदीबेन पटेल, रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, आप सब ने मुझे भारत के प्रधानमंत्री के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का सांसद भी बनाया है।

मैं आप सभी का इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है। इतना सामर्थ्य होने के बावजूद यूपी के साथ कुछ बातें जुड़ गई थीं। लोग कहते थे यूपी का विकास होना मुश्किल है, लोग कहते थे यहां कानून व्यवस्था सुधरना नामुमकिन है।

यूपी बीमारू राज्य कहलाता था। यहां आए दिन हजारों करोड़ के घोटाले होते थे। हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था। लेकिन, 5 से 6 साल के भीतर ही यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित की है और डंके की चोट पर की है।

भारत के कुल मोबाइल उत्पादन में से 60 फीसदी से अधिक यूपी में होता है: पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश में डेयरी, मत्स्य पालन, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों और प्राकृतिक खेती में कई नई पहलें हैं। आज, भारत का ध्यान फसल विविधीकरण और हमारे किसानों की लागत को कम करने पर केंद्रित है। इसलिए हम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं।

आज सरकार का यह प्रयास है कि इनपुट से लेकर पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट तक एक आधुनिक व्यवस्था किसानों के लिए बने। आज भारत के कुल मोबाइल उत्पादन में से 60 फीसदी से अधिक यूपी में होता है। देश के दो डिफेंस कॉरिडोर में से एक यूपी में है। यहां फिशरी, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग को लेकर भी अनंत संभावनाएं हैं।

भारत और उत्तर प्रदेश सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़े हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कहा कि आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत और उत्तर प्रदेश सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़े हैं।

इस वर्ष बजट में हमने 35 हजार करोड़ रुपये सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन के लिए रखे हैं। यह दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है। आज इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार रिकॉर्ड खर्च कर रही है और हम हर साल इसको बढ़ा रहे हैं। ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उस पर मैं आपको विशेष रूप से आमंत्रित करता हूं।

भारत मजबूरी से नहीं, दृढ़ विश्वास से सुधार कर रहा: पीएम मोदी

लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में निवेशकों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, हरित विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचा बेहतरीन अवसर हैं। आज, भारत मजबूरी से नहीं, दृढ़ विश्वास से सुधार कर रहा है।

बहुत जल्द यूपी 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का इकलौता राज्य होगा: पीएम मोदी

यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है, वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है।

ये जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं। आज दुनिया की हर विश्वसनीय आवाज यह मानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारतीयों का खुद पर बढ़ता भरोसा।

यूपी ने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ अपनी 'सोच एंड एप्रोच' में भी बदलाव किया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए यूपी ने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ अपनी 'सोच एंड एप्रोच' में भी बदलाव किया है। यह न्यू इंडिया के विकास को आगे बढ़ा रहा है। बिजली से लेकर कनेक्टिविटी तक हर क्षेत्र में सुधार हुआ है। राज्य का समग्र विकास हो रहा है।

यूपी अब पूरे देश लिए आशा और उम्मीद का केंद्र बन चुका है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 में राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद ही बिजली से लेकर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। यह बदलाव सिर्फ 6 साल में हुआ है। यूपी अब पूरे देश लिए आशा और उम्मीद का केंद्र बन चुका है।

अब उत्तर प्रदेश सुशासन, शांति, कानून व्यवस्था और स्थिरता के लिए जाना जाता है: पीएम मोदी

लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा, मैं इस समिट में सभी निवेशकों का स्वागत करता हूं। आज उत्तर प्रदेश सुशासन, शांति, कानून व्यवस्था और स्थिरता के लिए जाना जाता है।

करीब 33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले: सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था एक मिसाल बनी है। यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय बन रहा है। यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की शुरुआत से पहले ही यूपी ने 18645 एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

राज्य को करीब 33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे 92 लाख से अधिक स्थायी नौकरियां और रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वी यूपी में 9 लाख 55 हजार करोड़ और बुंदेलखंड में 4 लाख 28 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

Next Story