- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आत्महत्या के लिए...

x
बड़ी खबर
सिकरीगंज। सिकरीगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी धीरेंद्र ठाकुर पुत्र रामगुलाम ठाकुर निवासी रग्घुपुर थाना सिकरीगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी भाभी को दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहा था।
उसने उसे इतना मजबूर किया कि महिला ने आत्महत्या कर ली थी। तभी से आरोपी फरार था।पुलिस ने उसे ढेबरा बाजार से शनिवार को पकड़ लिया।दरअसल रघुपुर में बीते 21 मई 2022 को एक विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली थी।दोनों पैर जमीन पर मुड़े हुए थे।
Next Story