उत्तर प्रदेश

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की पैरोल खत्मकर जेल भेजने की मांग

Admin4
30 Oct 2022 11:56 AM GMT
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की पैरोल खत्मकर जेल भेजने की मांग
x
बागपत। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजकर व ट्वीट कर दुष्कर्म के मामले में दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की पैरोल समाप्त कर वापस जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने ट्विटर पर पत्र को भी साझा किया है।
अनुयायियों से रूबरू
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह इस समय बरनावा के शाह सतनाम सिंह डेरा सच्चा सौदा आश्रम में 40 दिन के पैरोल पर आया हुआ है। 15 अक्टूबर को वह यहां बरनावा आश्रम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उर्फ रूहानी दी के साथ पहुंचा था। वह रोज कई घंटे लाइव प्रसारण के दौरान अनुयायियों से रूबरू होता है। इस दौरान हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के नेता व अधिकारी डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लेते दिखाई देते हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story