- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अवैध खनन की शिकायत पर...
उत्तर प्रदेश
अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे उप जिलाधिकारी, पोकलैंड और डंपर सीज
Admin4
15 Jan 2023 6:08 PM GMT

x
मुरादाबाद। क्षेत्र में अवैध खनन का खेल लंबे समय से चलता है। यहां बड़ी मशीनों से मिट्टी खोदाई की जा रही है। अवैध खनन की सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर परमानंद सिंह ने छापा मारा। इसकी सूचना पर खनन माफिया मशीन और डंपर छोड़कर भाग निकले। उप जिलाधिकारी ने मशीन और डंपर को अपने कब्जे में लेकर थाने में भेजा।
बकैनिया गांव के खेतों मे काफी दिनों से अवैध खनन की सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर ने स्थानीय पुलिस बल के साथ रविवार को छापेमारी की। इससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया। वह मशीन और डंपर छोड़कर भाग निकले। उप जिलाधिकारी ने एक डंपर और पोकलैंड मशीन को कब्जे में ले लिया। बताया कि अवैध खनन की सूचना पर यहां पहुंचे तो खनन कर रहे लोग भाग निकले। पता चला है कि खनन कर रहे लोगों ने केवल मिट्टी की अनुमति ली है। उसके बाद भी पोकलैंड मशीन से खनन किया जा रहा था। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मिट्टी की खोदाई कर रही पोकलैंड मशीन और एक डंपर को सीज कर दिया है।

Admin4
Next Story