- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लोकसभा चुनाव के लिए...

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा पूरी अस्सी की अस्सी सीटों पर विजयी पताखा फहराएगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से संचालित योजनाओं का वह धरातल पर निरीक्षण करने आए हैं। जनता ने विपक्षी पार्टियों को हसिएं पर ला दिया है। अभी तक अन्य विपक्षी पार्टियां गुंडों को ही प्रमोट करती थी।
अपने तय कार्यक्रम से करीब-करीब 25 मिनट देरी से पीलीभीत पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हैलीपेड पर डीएम ने स्वागत किया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सलामी लेने के बाद वह सीधे सड़क रास्ते लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस पहुंच गए। यहां पर पदाधिकारियों से वार्ता के बाद विभाग के अधिकारियों से समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अस्सी की अस्सी सीटों पर विजयी होगी। वह यहां पर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को धरातल पर निरीक्षण करने आए हैं। इसके साथ ही विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से समीक्षा कर जानकारी ली जा रही है। सरकार की योजना जनता के बीच लाई जा रही है। इसका लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक अन्य पार्टियां गुंडों को प्रमोट करती थी। अब जनता ने ऐसी पार्टियों को हसिएं पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब प्रदेश में गुंडों का सफाया कर दिया गया है। जनता फिर से भाजपा को 80 सीटों पर विजयी बनाएगी।