उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर कसा तंज

mukeshwari
4 Jun 2023 4:14 PM GMT
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर कसा तंज
x

मुजफ्फरनगर। उप मुख्यमंत्री केशव मोर्य ने कहा कि अगर देश के पीएम के खिलाफ राहुल गांधी बोलेंगे, तो देश तो उन पर हंसेगा है, दुनिया में भी वो हंसी के पात्र बनेंगे। आज अमेरिका भी राहुल गांधी की बातों पर इसी प्रकार हंस रहा है, क्योंकि जो अमेरिका पीएम मोदी का आटोग्राफ मांग रहा है, वहां जाकर राहुल गांधी उनकी छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि विपक्ष के हर कदम को जनता समझ रही है। आज मोदी के खिलाफ विरोधी इसलिए एक मंच पर आ रहे हैं। पहले लंदन और आजकल अमेरिका में भारत के विरोध में सभा कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक मूल्यों वाला देश है, लोकतंत्र ने सभी को अपनी बात कहने की आजादी दी है। सत्ता में रहने वाले लोग अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच बताते हैं, तो विपक्ष की भी जिम्मेदारी है कि सरकार ने सत्ता ने जो कुछ गलत किया है, उसको लेकर जनता के बीच अपने देश में जो भी कहना है कहें, लेकिन जब हम किसी अन्य देश में जाते हैं, तो हमारी पहचान एक भारतीय के रूप में होती है, न कि किसी विशेष दल या समाज के व्यक्ति के रूप में हमको पहचाना जाता है।

हम विदेश में भारतीय होने के नाते भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसे में अगर हम विदेशों में जाकर अपने देश की छवि को धूमिल करेंगे, तो यह सरकार का नहीं बल्कि देश और प्रत्येक भारतीय का अपमान है। उन्होंने कांग5ेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया और परिवार तंत्र को ही लोकतंत्र माना है कि यदि

गांधी खानदान का कोई व्यक्ति देश का पीएम बन जाये तभी देश में लोकतंत्र है, भले आपातकाल लगाने का गंभीर अपराध उनके नाम से इतिहास में दर्ज हो देश के लोकतंत्र को बंधक बनाने का आरोप और कलंक जो लगा हुआ है, उससे वो कभी खुद को अलग नहीं कर सकते हैं।

केशव मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी की देखरेख में पूर्व में दस साल तक पीएम मनमोहन सिंह की सरकार चली थी उस दौर को भी लोगों ने देश और विदेश में रहकर देखा है। लोग खुद ही अनुभव कर सकते हैं कि उस दौर में और आज के दौर में भारत को कितना बदला हुआ देख रहे हैं। अभी निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 17 निगमो पर भाजपा का कमल खिलाया है देश में मोदी व योगी जैसा नेत्तृव हमारे पास है, हम सभी राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें, मोदी के नेत्तृव में आज देश विश्व गुरु बनने की और है।

मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, गौरव स्वरूप, सपना कश्यप, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. पुरूषोत्तम, सुखदर्शन बेदी, श्रीमोहन तायल, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुण्डीर, विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, शरद शर्मा, राकेश आडवाणी, अमित चौधरी, राजीव गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला मंत्री सुधीर खटीक, रेणु गर्ग रहे ।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story