उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य: '2022 छोड़िए 2027 में भी अखिलेश नहीं, इस बार जनता सिक्सर लगाएगी'

Kunti Dhruw
31 Dec 2021 2:28 AM GMT
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य: 2022 छोड़िए 2027 में भी अखिलेश नहीं, इस बार जनता सिक्सर लगाएगी
x
गृहमंत्री की जनसभा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश पर ही निशाना साधा।

गृहमंत्री की जनसभा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश पर ही निशाना साधा। कहा कि 2022 छोड़िए 2027 में भी अखिलेश का नंबर आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी बहती है लेकिन अखिलेश यादव एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक की त्रिवेणी बहाकर गंदगी फैलाने की सोच रहे हैं।

यह संभव नहीं है। सूबे से गुंडागर्दी समाप्त हो चुकी है। कहा कि पिछली बार जिले से पांच सीटे मिली थीं। एक बसपा के खाते में गई थी। उससे अनिल सिंह जीते थे लेकिन इस बार जिले की जनता सिक्सर लगाएगी और छह सीटों पर भाजपा को जिताएगी।
अनुप्रिया बोलीं, पिछड़ों को अधिकार दिए
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रदेश में हवाई अड्डों के साथ हर जिले में एक मेडिकल कालेज बनाया जा रहा है। सरकार ने गरीब, कमजोर व पिछड़े वर्ग को उनके अधिकार दिए हैं। युवतियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष की जा रही है। ध्यान रखें कि एक भी वोट बर्बाद न होने पाए।
साक्षी महाराज ने ओवैसी पर बोला हमला
सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजिलस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन) के अध्यक्ष अकबरुद्दीन ओवैसी पर तीखी टिप्पणी की। उन्हें बकरे की औलाद बताया बताते हुए कहा कि वो 110 करोड़ हिंदुओं को धमकी देता है।
मैं कहता हूं कि जवाब देने के लिए हैदराबाद का राजा ही बहुत है। सांसद ने 28 दिसंबर को यात्रा के दौरान अखिलेश यादव द्वारा अमर शहीद राजा राव राम बक्श सिंह का सही नाम न ले पाने पर भी चुटकी ली। कहा कि चाहे सपा के अखिलेश हों, बसपा की मायावती या इटली की सोनिया, राहुल इनकी पार्टियां लिमिटेड कंपनियां हैं।
भाषण के दौरान भारत माता की जय बोलने पर जब भीड़ ने हाथ उठाया तो सांसद ने कहा कि खूनी पंजा मत दिखाइए। इसने ही देश का विभाजन किया, हिंदुओं को बर्बाद करने का काम किया है। मुट्ठी भींचो। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी संबोधित किया।
Next Story