उत्तर प्रदेश

नौनिहाल बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों को देख उपसभापति ने की हौसला आफजाई

jantaserishta.com
22 Sept 2023 3:38 PM IST
नौनिहाल बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों को देख उपसभापति ने की हौसला आफजाई
x
लखीसराय: नगर परिषद वार्ड नंबर -2 स्थित भोला टोला प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय प्रधानाध्यापक रामानंद चौधरी एवं शिक्षिका गीता कुमारी की संयुक्त देखरेख में वर्ग एक से पांच तक के नौनिहाल बच्चों के बीच शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रधान की अगुवाई में वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों के बीच मिट्टी के बर्तन, खिलौने ,सौरमंडल ,संगीत, धारा प्रवाह शब्द वाचन ,नवाचार, नवाचार कलमदान , चित्रकारी, तस्वीर एवं नेतृत्व क्षमता आदि विषय पर अलग-अलग प्रोजेक्ट के प्रदर्शित किए गए। जिसमें वर्ग द्वितीय से पंचम तक क्रमशः सूरज कुमार ,राधा कुमारी, खुशी कुमारी ,अमरजीत कुमार ,सोनम कुमारी ,परी कुमारी चांदनी कुमारी ,रिया कुमारी, दिव्यांशु कुमार ,शिवानी कुमारी की ओर से अलग-अलग शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया । नौनिहाल बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों की प्रदर्शन को देख नगर उपसभापति शिव शंकर राम बेहद गदगद हुए एवं स्कूली बच्चों की हौसला आफजाई की। मौके पर उन्होंने बच्चों की कार्य कुशलता को देख उनके उज्जवल भविष्य की भी कामनाएं की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक गण भी मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story