उत्तर प्रदेश

Deoria का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, दर्ज है और भी 35 मामले

Sanjna Verma
30 Jun 2024 5:32 PM IST
Deoria का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, दर्ज है और भी 35 मामले
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) और बनकटा थाने की पुलिस ने हत्या, लूट एवं रंगदारी समेत करीब तीन दर्जन मामलों में आरोपी एक इनामी Gangsterको बिहार की सीमा से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (Southern) भीम कुमार गौतम ने बताया कि STF और बनकटा थाने की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर तार बाबू यादव को बिहार सीमा के हरपुर पुलिया के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि तार बाबू यादव के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास और शराब की तस्करी समेत कुल 35 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मुखबिर की सूचना पर इनामी गैंगस्टर को शनिवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।
Next Story