- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Deoria: महिला आयोग...
Deoria: महिला आयोग सदस्य ने महिलाओं की समस्याओं पर दिया ध्यान

देवरिया: महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और अधिकारों की रक्षा के संकल्प के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही की अध्यक्षता में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याओं को रखने और उनका त्वरित समाधान पाने हेतु एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आयोग पीड़ित महिलाओं को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु हर संभव कदम उठाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ और बालिकाएँ पहुँचीं। उन्होंने न केवल घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों को सामने रखा, बल्कि संपत्ति विवाद, भरण-पोषण, विवाह संबंधी जटिलताएँ तथा अन्य कानूनी व सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
श्रीमती शाही ने सभी प्रकरणों को सुना और आश्वस्त किया कि किसी भी शिकायत को अनसुना नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, वन स्टॉप सेंटर, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमन के कार्मिक मीनू जायसवाल तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।





