- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Deoria: महिला ने...
उत्तर प्रदेश
Deoria: महिला ने प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जानें पूरा मामला
Tara Tandi
16 Sept 2024 10:49 AM IST
x
Deoria देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के खुखुन्दू क्षेत्र में एक त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में चर्चा का विषय बन गया है। महिला ने अपने मित्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खुखुन्दू क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति की शादी करीब बारह वर्ष पूर्व एक युवती से हुई थी।
करीब तीन वर्ष पूर्व महिला के मायके का रहने वाला एक अल्पसंख्यक समुदाय का युवक का उसके ससुराल आना जाना लगा रहा और इस दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई और दोनों एक साथ रहने का निर्णय कर लिये। प्रेमी अल्पसंख्यक युवक ने महिला को रुपये भेजकर दिल्ली अपने पास बुला लिया और दोनों एक साथ रहने लगे। कुछ दिन साथ रहने के बाद जब युवक की पत्नी को पता चला कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है, तो महिला ने थाना पहुंचकर तहरीर दी।
पुलिस के दबाव पर युवक अपने महिला मित्र को लेकर गांव आ गया और थाने से युवक अपनी पत्नी के साथ रहने की बात कहकर अपनी पत्नी के साथ चला गया। पुलिस ने बताया कि अब महिला मित्र ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप अल्पसंख्यक युवक पर लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी खुखुन्दू दिग्विजय सिंह ने आज यहां बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
TagsDeoria महिला प्रेमीदुष्कर्म आरोपजानें पूरा मामलाDeoria woman loverrape allegationknow the whole caseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





