उत्तर प्रदेश

Deoria: सपनों की उड़ान गांव की मिट्टी से संभव

Admindelhi1
9 Oct 2025 11:52 AM IST
Deoria: सपनों की उड़ान गांव की मिट्टी से संभव
x

देवरिया: जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम, देवरिया में किया गया। खेल मैदान में उमड़ी बाल प्रतिभाओं की भीड़ और उनके उत्साह ने पूरे वातावरण को जोश और ऊर्जा से भर दिया।

इसी कड़ी में जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में: प्राथमिक विद्यालय नकडीहा, विकास खंड भलुअनी की छात्रा अमृता ने 30 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय का बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। अमृता की यह उपलब्धि अब उन्हें मण्डल स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर दिला रही है।

इसी विद्यालय से जिम्नास्टिक में भी 5 बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद स्तर से मण्डल स्तर के लिए चयनित होकर इतिहास रच दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा पांडेय, विकास खंड भलुअनी के विजय कुमार ने शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा और एकाग्रता से सबका दिल जीत लिया और मण्डल स्तर के लिए चयनित हुए।

इन उपलब्धियों पर दोनों विद्यालयों में हर्ष की लहर दौड़ गई।विद्यालय स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी अध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन नन्हें खिलाड़ियों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि गांव की मिट्टी में भी सपनों को आसमान तक पहुंचाने की ताकत है।अमृता, विजय और जिम्नास्टिक टीम जैसी प्रतिभाएँ आज देवरिया का नाम रौशन कर रही हैं। यही असली भारत की पहचान है।

Next Story