- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Deoria: नियुक्ति की...
Deoria: नियुक्ति की 10वीं वर्षगांठ पर शिक्षकों ने साझा की यादें

देवरिया: शिक्षा केवल ज्ञान का हस्तांतरण नहीं, बल्कि पीढ़ियों के भविष्य को संवारने का संकल्प है। इसी संकल्प को निभाते हुए 29334 गणित-विज्ञान शिक्षक पिछले दस वर्षों से निस्वार्थ भाव से देश की सेवा कर रहे हैं। इसी उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए टीम राष्ट्र निर्माता ने एक भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया, जिसमें शिक्षण के इस सुनहरे दशक का जश्न मनाया गया।
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। कुछ ने पहले दिन की चुनौतियों को याद किया तो कुछ ने उन मासूम आँखों की चमक का जिक्र किया, जब किसी बच्चे ने कहा सर, अब गणित आसान लगने लगा है।
सम्मान समारोह इस आयोजन का सबसे मार्मिक क्षण रहा। सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्न और उपहार देकर उनकी निष्ठा व तपस्या का सम्मान किया गया। जैसे ही मंच पर सम्मानित शिक्षक पहुँचे, उपस्थित सैकड़ों साथियों की तालियों ने उनके समर्पण को अमर कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन शिवानंद तिवारी एवं प्रवीण यादव ने किया। विनय यादव, दुर्गेश यादव, धीमांशु सिंह, अभिषेक दुबे, विनय सिंह, सुमेधा सिंह, राजकुमार, अग्निवेश दीक्षित, अजय सिंह, अभिषेक सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, दर्शिका श्रीवास्तव, पुष्पा मौर्य, यास्मीन जहां, अर्चना यादव, अवधेश गोंड, आशीष शुक्ला, अतुल शुक्ल और सैकड़ों अध्यापक इस अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने।
यह समारोह केवल सम्मान का अवसर नहीं था, बल्कि इस बात की गवाही भी थी कि शिक्षक कभी केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं।





