- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Deoria: छात्रा से...
Deoria: छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में स्कूल प्रबंधक हवालात में

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां रविवार को पीड़िता के परिजन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ स्कूल प्रबंधक ने कई दिनों से यौन शोषण किया।
सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी ने बताया कि पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी प्रबंधक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, छात्रा ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।





